whatAppSrc, label: #https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/video/202205/kashmiri_pandits-sixteen_nine.png

INFO:
कल बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या कर दी गई थी. आज जम्मू में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान बडगाम से अनंतनाग और जम्मू तक जबरदस्त गम और गुस्सा नजर आया. अनंतनाग में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नौकरी कर रहे कश्मीरी पंडितों ने सुरक्षा में लापरवाही को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं बडगाम में कश्मीर पंडित कर्मचारी संघ के प्रदर्शन पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. जम्मू में गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस हत्या के बाद कश्मीर घाटी में पंडितों को फिर से बसाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. देखें ये खास रिपोर्ट.
बडगाम में राहुल भट्ट की हत्या, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा में नाकामी पर खड़े हुए सवाल  - Anger against Govt on failure to protect Pandits in Kashmir - News AajTak