whatAppSrc, label: #https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/video/202204/three_temples_demolished_by_bulldozer-_shatak-sixteen_nine.png

INFO:
देश में इन दिनों बुलडोजर की चर्चा चल रही है. उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर बुलडोजर चला तो दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश में भी बुलडोजर का असर नजर आया. इन सबके बीच अब राजस्थान में भी विकास के नाम पर बुलडोजर चलने लगा है. लेकिन यहां माफियाओं और अवैध निर्माणों की जगह रास्तों को चौड़ा करने के लिए मंदिरों पर बुलडोजर चलाया गया है. दरअसल, अलवर के राजगढ़ में तीन हिंदू मंदिरों को गिराने का मामला सामने आया है. मास्टर प्लान में अतिक्रमण की आड़ में राजगढ़ प्रशासन ने तीन मंदिरों को गिरा दिया. इनमें एक मंदिर 300 साल पुराना था. इन मंदिरों में लगी भगवान शिव, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया. देखें शतक आजतक का ये एपिसोड.
Alwar Temple News: राजस्थान के अलवर में मंदिरों पर चलाया बुलडोजर, देखें शतक  - Shatak: Three temples demolished by bulldozer in Alwar - Shatak Aaj Tak AajTak