INFO:
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के समीप फाटक पर रेलवे लाइन पार करते समय बाइक सवार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। शव को परिजन ले गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 12 अक्तूबर की शाम को पटना आनंद विहार स्पेशल ट्रेन जा रही थी। जिसको लेकर रेलवे फाटक बंद कर रखा था। फाटक के पास से दतावली गांव निवासी तुषार ने बाइक निकालकर बोड़ाकी रेलवे फाटक से रेलवे लाइन पार करने लगा। फाटक के बीच पटरी पर आने पर बाइक फिसल कर गिर गई।
सीसीटीवी वीडियो:एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया बाइक चालक, मौत - Youth Dies Hit By Express Train At Near Bodaki Railway Station - Amar Ujala Hindi News Live