INFO:
मंगलवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में हिमाचल किसान सभा ने प्रदर्शन किया। किसान सभा ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इससे पहले किसान सभा ने पुलिस थाना धर्मशाला से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली भी निकाली। किसान सभा ने मांग की है कि प्रदेश के भूमिहीन किसानों को कम से कम 10 कनाल भूमि दी जाए। इसके अलावा उन्होंने पहले से कब्ज़ा किए हुए स्थान को भी उनके नाम करने की मांग की।
:धर्मशाला में मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी हिमाचल किसान सभा, निकाली रोष रैली - Video : Himachal Kisan Sabha Took To The Streets In Dharamshala With Their Demands - Amar Ujala Hindi News Live