INFO:
उपमंडल बंगाणा ग्राम पंचायत बैरिया के साथ लगने वाला जंगल (कोई धार) दो दिनों से धू धू कर जल रहा है, लेकिन वन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। लोग सरकार से पूछ रहे हैं कि जिन वन मित्रों की वन विभाग में भर्ती की गई है वह कहां पर अपनी मित्र मंडली बना रहे हैं। वन मित्र जंगलों की सुरक्षा क्यों नहीं कर पा रहे। सरकार की अरबों रुपए की वन संपदा जल कर राख हो रही है कितने ही जंगली जानवर और पक्षी इस आग की भेंट चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि वन विभाग से इस आग जानी की घटना की गहनता से जांच करवाई जाए। ओर आग लगाने वाले व्यक्ति पर कठोर से कठोर करवाई जाए। ताकि भविष्य में जंगल में आग लगाने की हिम्मत न कर सके।
Una:आग की भेंट चढ़ा बैरिया का जंगल, वन विभाग बेखबर - Una Bairia Forest Destroyed By Fire Forest Department Unaware - Amar Ujala Hindi News Live