INFO:
राजधानी के कृष्णा नगर क्षेत्र में बुधवार को गुरु रविदास की 648 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कृष्णा नगर में स्थित रविदास मंदिर में रवि दास सभा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह दस बजे विशेष पूजा आयोजित की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे झंडा रस्म का आयोजन किया गया। इसके बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लक्की साउंड मंडली ने श्रद्धालुओं को गुरु के भजनों पर खुब नचाया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर रवि दास सभा के प्रधान सन्नी भटिया भी मौजूद रहे।
: Guru Ravidas 648th Birth Anniversary Was Celebrated With Great Pomp In Krishna Nagar - Amar Ujala Hindi News Live - Video :कृष्णा नगर में धूम धाम से मनाई गुरु रविदास की 648वीं जयंती