INFO:
यूपी के अमेठी में शनिवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए पास में खड़े एक मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के बाद ट्रांसफार्मर से जा टकराई।हादसे में बाइक के पास खड़ा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि स्कोर्पियो सवार दो युवक भी घायल हो गए लेकिन मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एसपी आवास के पास की है।
: बिजली के पोल से टकराकर ट्रांसफार्मर में भिड़ी स्कॉर्पियो