INFO:
अमरोहा के डिडौली गांव में पुण्यतिथि कार्यक्रम में गाजर का हलवा खाने से 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इसमें महिलाएं और बच्चों की संख्या अधिक है। हलवा खाते ही एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ती चली गई। उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद लोग बेहोशी की हालत में गिरने लगे। तुरंत ही बीमार लोगों को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावा, खोया, पनीर, छेना समेत पांच पकवानों के सैंपल लिए।
:अमरोहा में गाजर के हलवे से फूड प्वाइजनिंग, 50 से अधिक लोग बीमार, गांव में मचा कोहराम - Video : Food Poisoning From Carrot Halwa In Amroha, More Than 50 People Fell Ill, Chaos In The Village - Amar Ujala Hindi News Live