INFO:
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ जाने के लिए प्रयागराज की ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। बरेली जंक्शन पर सोमवार को प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यात्रियों की मारामारी की स्थिति थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि दिव्यांग कोच में भी सामान्य यात्री बैठे दिखाई दिए। कुछ यात्री तो आपातकालीन खिड़कियों से कोच में घुसते हुए देखे गए, जबकि कुछ यात्री ट्रेन के दरवाजों के ऊपर बैठकर यात्रा कर रहे थे।
:महाकुंभ में जाने के लिए उमड़ रहा आस्था का ज्वार, प्रयागराज की ट्रेनों में भारी भीड़ - Video : Huge Crowd Of Devotees In Trains Going To Prayagraj - Amar Ujala Hindi News Live