INFO:
बदायूं में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के कछला घाट पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार दोपहर शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र के कांवड़िये देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर कछला घाट पर पहुंचे। 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ उन्होंने कछला घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की तो देखने वालों की भीड़ लग गई। कांवड़ियों ने बताया कि वे लोग 15 अगस्त को मदनापुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर तक वे पैदल ही पहुंचेंगे। तिरंगा कांवड़ यात्रा रास्ते में लोगों का आकर्षण बनी रही।
: 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ गंगाजल लेकर निकले कांवड़िये, 15 अगस्त को करेंगे जलाभिषेक