INFO:
बदायूं जिले में शनिवार को दोपहर अचानक मौसम बदल गया। धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। म्याऊं क्षेत्र में एक ही दिन में दो बार आई आंधी ने किसानों को चिंता में डाल दिया। इस समय किसानों की गेहूं और सरसों की फसल कटने के लिए तैयार खड़ी है। किसानों को चिंता है कि यदि इस समय तेज बारिश हो गई तो गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान होगा। वहीं अचानक आई आंधी से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।
: Weather Changed In Budaun Drizzle Along With Dust Storm - Amar Ujala Hindi News Live - Video :बदायूं में बदला मौसम, धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी, किसान की चिंता बढ़ी