INFO:
बदायूं के अलापुर में सैंजनी से बच्चों का मुंडन करवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे पुरुष और महिलाओं को कुतराई गांव में दूसरे समुदाय के लोगों ने घेरकर मारा-पीटा। मारपीट में 40 महिलाएं घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं से लूटपाट भी की। सूचना पर पांच थानों की पुलिस के साथ सीओ दातागंज पहुंचे। देर रात एसडीएम सदर मोहित कुमार भी पहुंचे। सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।
Women Were Beaten Up By People Of Other Communities In Badaun - Amar Ujala Hindi News Live - बदायूं में बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहीं महिलाओं को पीटा, दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप