INFO:
बदायूं के उसहैत कस्बा में जर्जर विद्युत लाइन बदल रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर शटडाउन लेकर लाइन बदलने का काम कर रहा था। इसी दौरान उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे तार बदल रहा मजदूर को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि करीब 30 मिनट तक तक मजदूर का शव खंभे व तारों के बीच लटका रहा। बाद में विद्युत कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर मजदूर का शव उतारा। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। मृतक के परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
:बदायूं में बिजली का तार बदलते समय मजदूर की करंट से मौत, काफी देर तक खंभे पर लटका रहा शव - Video : Worker Died Of Electric Shock While Changing The Electric Wire In Budaun - Amar Ujala Hindi News Live