INFO:
बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी सतबीर (30) की शनिवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने रविवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली और शव को चिता पर भी लिटा दिया, लेकिन तभी थाना पुलिस युवक की हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के गले पर निशान देखकर शव को चिता से उठा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। परिजन हार्ट अटैक से मौत होना बता रहे हैं।
: Police Picked Up Body From Funeral Pyre And Sent It For Postmortem In Bulandshahr - Amar Ujala Hindi News Live - Video :बुलंदशहर में पुलिस ने चिता से उठाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा