INFO:
वायरल वीडियो में गाली-गलौज करते हुए आरोपी युवक निडर होकर विद्युत विभाग के कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देते हुए 3 महीने में जमानत हो जाने को बोल रहा। बिल वसूलने और बकायेदारों के कनैक्शन काटने गई थी विद्युत विभाग की टीम, जिसके बाद टीम ने मौके से भागकर अपनी बचाई जान। आरोपी युवक पर सरकारी दस्तावेज फाड़ने का भी लगा आरोप, विद्युत विभाग की टीम ने एक आरोपी को नामजद करते थाने में दी तहरीर। एक सप्ताह के भीतर एक ही थाना क्षेत्र में लगातार विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट का दूसरा मामला। वायरल वीडियो बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र का है।
: Video Of A Villager Assaulting A Team Of The Electricity Department In Bulandshahr Goes Viral On Social Media - Amar Ujala Hindi News Live - Video :बुलंदशहर में विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीण द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल