INFO:
पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन व फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को दुलहीपुर स्थित एक पुराने शिव मंदिर को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले ही मंदिर दूसरे स्थान पर बना दिया गया है। वहीं पेड़ों के काटने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि 328.28 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सिक्स लेन व फोर लेन मार्ग में दुलहीपुर बाजार का अतिक्रमण लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था। निर्माण कार्य की समय-सीमा एक वर्ष बढ़ाए जाने के बाद भी अभी तक केवल 90 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। शेष 10 फीसदी कार्य वर्ष 2025 तक पूरा किया जाना है।
सिक्स लेन निर्माण के दौरान दुलहीपुर का शिव मंदिर ध्वस्त, Video - Shiv Temple In Dulhipur Demolished During Six-lane Road Construction - Amar Ujala Hindi News Live