INFO:
पीडीडीयू नगर मुगलसराय थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास जीटी रोड पर शनिवार की दोपहर दो वाहन चालकों में जमकर तू तू मै मैं हुई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जम रही हालांकि मामला कुछ देर बाद शांत हो गया। दरअसल वाराणसी में दो वाहनों में भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से दूसरे पक्ष को माफी मंगवाई थी। जिस पक्ष ने माफी मांगा था वह दूसरे पक्ष का पीछा करता हुआ मुगलसराय पहुंचा और यहां उसे वाहन सवार को रोककर विवाद करने लगा। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गई और दोनों को समझा बूझकर हटा दिया गया।
: There Was A Ruckus Between The Drivers On Chandauli Gt Road A Crowd Gathered On The Spot - Amar Ujala Hindi News Live - Video :चंदौली जीटी रोड पर वाहन चालकों के बीच हंगामा, मौके पर भीड़ जमा हुई