INFO:
मऊ डिपो की 12 रोडवेज बसों के नीलाम होने के बाद बसों की संख्या कम न हो इसके लिए 20 साधारण और दो एसी बसें भेजी जा रही हैं। वहीं दोहरीघाट डिपो में भी 10 साधारण रोडवेज बसें शामिल होंगी। ये बसें लंबी दूरी की आठ नए रूटों पर चलाई जाएंगी। मुख्यालय से इन रूटों का निर्धारण कर सभी डिपो को भेज दिया गया है। बसें पर्याप्त चालक और परिचालक मिलने के बाद ही भेजी जाएंगी। 
:मऊ वासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली जाना होगा आसान, 30 साधारण रोडवेज और दो एसी बसें जिले को मिलेंगी - Video : 30 Ordinary Roadways And Two Ac Buses Will Run From Mau To Many Routes Including Delhi - Amar Ujala Hindi News Live